मेरठ, अप्रैल 25 -- Meerut News: दो दिन पहले यूपी एटीएस ने आतंकी कनेक्शन के चलते मेरठ के रहने वाले तुषार को गिरफ्तार किया है। हालांकि तुषार के परिजनों ने उसे मानसिक रोगी बताते हुए उसका बचाव भी किया। तुषार के पिता शैलेंद्र चौहान और मां रितु चौहान ने मीडिया को बताया कि तुषार मानसिक रोगी है और 10 साल की उम्र से उसका उपचार चल रहा है। पांच माह पूर्व तुषार ने मुस्लिम धर्म को लेकर कोई कमेंट किया था, जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी को लेकर तुषार को फंसाया गया है। तुषार के पिता ने पाकिस्तान के नंबर पर बातचीत होने की बात कबूली है। शैलेंद्र चौहान ने साफ कहा कि बेटा दोषी है तो पुलिस सीधे गोली मार दे, हमें ऐसा बेटा नहीं चाहिए लेकिन पुलिस ये भी देखे कि तुषार मानसिक रूप से बीमार है। शैलेंद्र चौहान ने बताया कि उनके पिता गोवर्धन सिंह आजाद हिंद...