पटना, अप्रैल 18 -- विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि हमें अपनी धरोहरों के प्रति जागरूक और जिम्मेदार बनना होगा। विश्व धरोहर दिवस हमें हमारी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों के महत्व को समझने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करता है। हमारी धरोहरें केवल पत्थरों से बने स्मारक या प्राचीन इमारतें नहीं हैं, बल्कि ये हमारे इतिहास, परंपरा, संस्कृति और पहचान का जीवंत प्रतीक हैं। जब हम महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय और अजंता गुफा जैसे स्थलों को देखते हैं, तो हमें अपने गौरवशाली अतीत की झलक मिलती है। अध्यक्ष ने कहा कि आज के आधुनिक युग में विकास की दौड़ में हम कई बार अपनी धरोहरों की अनदेखी कर देते हैं। यह भी पढ़ें- विश्व विरासत दिवस पर महाबोधि मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना बढ़ता प्रदूषण, अवैध निर्माण, और लापरवाही इन अमूल्य ...