हमीरपुर, दिसम्बर 16 -- हमीरपुर। मुस्करा कस्बे में मंगलवार की सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन सड़क पर घूम रहे अन्ना मवेशी को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस हादसे में तीन बच्चे घायल हो गए हैं। जिन्हें मौके पर जुटे लोगों ने आनन फानन में वैन से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। मुस्करा कस्बे में स्वामी विवेकानंद एकेडमी के नाम से स्कूल का संचालन होता है। इस स्कूल में आसपास के गांवों से बच्चों को वाहनों से ढोया जाता है। मंगलवार की सुबह इसी स्कूल के बच्चों से भरी एक मारुति वैन असंतुलित होकर मुस्करा कस्बे में सड़क किनारे पलट गई। वैन में करीब छह बच्चे सवार थे, जो घायल हो गए। जिनमें तीन बच्चों को ज्यादा चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को तत्काल वैन से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.