बांदा, मई 4 -- बांदा। जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र व कस्बा निवासी एक महिला ने हमीरपुर में तैनात सिपाही पवन कनौजिया पर शादी का झांसा देकर बंधक बना रेप का आरोप लगाया है। पूर्व में सिपाही कालिंजर थाना क्षेत्र में तैनात रहा है इसके बाद हमीरपुर जिले में उसका स्थानांतरण हो चुका है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। महिला का आरोप है कि 2021 से 2026 तक शारीरिक व मानसिक शोषण करने, 2 लाख रुपये नकद और 1,50,000 रुपये के जेवर हड़प लिया है। पवन कनौजिया ने 2021 में कालिंजर थाने में तैनाती के दौरान महिला की दुकान पर आना-जाना शुरू किया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।इस दौरान उसने महिला से गाड़ी खरीदने के लिए 2,00,000 रुपये नकद और 1,50,000 रुपये के जेवर ले लिए, जो उसने कभी वापस नहीं किए। हमीरपुर स्थानांतरण के बाद भी दिसंबर 2024 से जून 2026 तक उसने महिला...