हमीरपुर, मई 26 -- मौदहा (हमीरपुर), संवाददाता। कोतवाली के खंडेह गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित कलार तालाब में नहाते समय सोमवार की सुबह तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई। बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। मशक्कत के बाद तीनों को तालाब से निकालकर बाइकों से सीएचसी लाया गया, जहां चेकअप के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। इससे मृतकों के घर कोहराम मच गया। खंडेह गांव निवासी घनश्याम यादव का 11 वर्षीय पुत्र प्रबल कुमार यादव, राजू कुशवाहा गांव का आठ वर्षीय पुत्र आदित्य व सीताराम कुशवाहा का 10 वर्षीय पुत्र भोला सोमवार की सुबह 10.30 बजे गांव के रामजानकी मंदिर के पीछे स्थित कलार तालाब में नहाने गए थे। यह भी पढ़ें- जिंदा होने की आस में बाइकों में शव लादकर भागे इनके साथ इनका चौथा साथी डुग्गू भी थी, लेकिन वो तालाब में नहा...