हमीरपुर, अप्रैल 16 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना बिवांर के निवादा गांव में बुधवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। छत के रास्ते घर में घुसे नकाबपोश चोरों ने गृहस्वामिनी को पहले बंधक बनाया और फिर लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। गृहस्वामिनी ने लुढ़कते हुए अपने पुत्र के दरवाजे पर हाथ-पैर मारे तब उसकी नींद खुली। रात में ही यूपी 112 पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चोर रफूचक्कर हो चुके थे। चोरों के इस दुस्साहस से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।थाना बिवांर के निवादा गांव निवासी गनेश प्रसाद के घर में बुधवार की रात चोरों के गिरोह ने धावा बोला। यह भी पढ़ें- बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी गृहस्वामिनी अहिल्या ने बताया कि वह घर के बाहर वाले हिस्से में लेटी हुई थी। तभी तीन नकाबपोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.