हमीरपुर, जनवरी 1 -- हमीरपुर, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। जरिया थानाक्षेत्र के 149.5 किलोमीटर पिलर के पास एक टूरिस्ट बस (मिनी ट्रेवल्स) आगे चल रहे ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार गुजरात की दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा रात करीब एक बजे के आसपास हुआ। मृतकों की पहचान गुजरात के जिला आणंद (लामपवेल) निवासी 57 वर्षीय गीता पत्नी जगदीश भाई और जिला खेड़ा (महुदा) निवासी 52 वर्षीय दिव्या बेन के रूप में हुई है। हादसे में गीता का 34 वर्षीय बेटा सचिन भी घायल हुआ है। जरिया थाना प्रभारी दिनेश पांडेय ने बताया कि टूरिस्ट बस में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें तीन बच्चे और नौ वयस्क (चालक सहित) शामिल थे। सभी यात्री प्रयागराज, अयोध्या और चित्रकूट...