हमीरपुर, मार्च 19 -- हमीरपुर। आगामी 23 से 27 मार्च तक होने वाले हमीरपुर महोत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम घनश्याम मीणा एवं एसपी डॉ.दीक्षा शर्मा ने जिम्मेदार अधिकारियों की टीम के साथ गुरुवार की दोपहर कार्यक्रम स्थल चौरा देवी मंदिर प्रांगण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने टैंटेज, मंच, साज-सज्जा, साउंड व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, प्रवेश और निकास द्वार, ओडीओपी के स्टॉल, सुरक्षा एवं विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, सीसीटीवी, पब्लिक टॉयलेट, प्लेनेटोरियम आदि की तैयारियों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए नामित किए गए नोडल व सह नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि दी गई जिम्मेदरियों का अच्छे से निर्वहन करें ताकि महोत्सव को यादगार बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.