हमीरपुर, जून 2 -- हमीरपुर, सैय्यद अतहर। बेतवा नदी में निर्माणाधीन 700.90 मीटर लंबे पुल के ध्वस्त होने के प्रकरण की तकनीकी जांच शुरुआती चरण में जिस रास्ते पर बढ़ी है, उससे कार्यदायी संस्था के ऊपर शिकंजा कसने की संभावना बढ़ गई है। टीम में शामिल राज्य सेतु निगम के उच्चाधिकारियों ने मैटेरियल में गड़बड़ी को स्वीकारा है। आज लिए गए सैंपल की रिपोर्ट 10 से 15 दिन में आने की संभावना है। इसी रिपोर्ट पर कार्यदायी संस्था का भविष्य टिका है। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो संस्था के ब्लैक लिस्टेड होने की पूरी संभावना है। दूसरी तरफ पुल का भविष्य भी अधर में लटक जाएगा। जिस पुल के बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों की तकदीर बदलने वाली थी, वो लंबे समय के ठंडे बस्ते में जा सकता है。 यह भी पढ़ें- घटिया था हमीरपुर के ढहे पुल के पिलर का मटेरियल, एक्सपर्ट की जांच में ...