हमीरपुर, फरवरी 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। 16 फरवरी से वनवासी राम (चित्रकूट) से शुरू हुई अखंड बुंदेलखंड जनाक्रोश यात्रा गुरुवार की शाम मुख्यालय पहुंची। यात्रा 13 मार्च तक रामराजा सरकार (ओरछा धाम) तक चलनी है। यात्रा विभिन्न जिलों से होते हुए आज जिले में पहुंची थी। जिन गांवों में यात्रा पहुंची वहां लोगों का खूब समर्थन मिला। स्थानीय कचहरी में अधिवक्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। जिसमें पर्चे वितरण कर जनसंपर्क किया। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में सुभाष बाजार में मशाल जुलूस निकाला। जुलूस में लोगो के बड़ी संख्या में जुड़ने से यह संदेश गया कि लोग अपना राज्य जल्दी बनवाए जाने के पक्ष में हैं। यात्रा में साथ जाने वालों में अशोक सक्सेना एडवोकेट, अंजनी कुमार गुप्ता, सत्येंद्र अग्रवाल, राजेश कुमार, वीरेंद्र प्रजापति, जयकिशोर गुप्ता,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.