हमीरपुर, मार्च 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। शासन ने बुंदेलखंड के तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 40 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने की मंजूदी दे दी है। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था यूपी नेडा को नामित किया गया है। इसके लिए 62.12 लाख रुपए का बजट भी आवंटित कर दिया है। व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता अनुभाग लखनऊ के संयुक्त सचिव द्वारा प्रत्येक यूनिट के लिए 20 लाख 70 हजार 960 रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 40 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने के लिए कुल 62 लाख 12 हजार 880 रुपए का बजट जारी कर दिया है।बुंदेलखंड के जिन तीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाए जाएंगे उनमें जनपद हमीरपुर का राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण स...