गाजीपुर, मई 28 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी पर बने हमीद सेतु की संरचनात्मक सुरक्षा जांच राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। अत्याधुनिक मोबाइल ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट से किए गए तकनीकी परीक्षण में पुल के सभी 52 बेयरिंग और 25 एक्सपेंशन ज्वाइंट पूरी तरह सुरक्षित और दुरुस्त पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। पुल की संरचना सुरक्षित मिलने के बावजूद एहतियात के तौर पर 20 टन से अधिक भार क्षमता वाले वाहनों के आवागमन पर फिलहाल प्रतिबंध जारी रखा गया है। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कारणों से बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया था, जबकि दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया और हल्के वाहनों को नियंत्रित तरीके से पुल से गुजरने की अनुमति दी गई थी।करीब यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट, तीसरे ब...