औरंगाबाद, फरवरी 26 -- गोह प्रखंड के हमीदनगर मिडिल स्कूल के छात्र शैक्षणिक परिभ्रमण पर नालंदा के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण वाहन को बीईओ अशोक कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव कुसुम देवी तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय के संरक्षक सकलदेव सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीईओ ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा मिडिल स्कूल एवं उच्च विद्यालयों के लिए परिभ्रमण मद में 20-20 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बिहार के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराकर वहां के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी दी जानी है। इस अवसर पर मिडिल स्कूल के प्रभारी हरेंद्र कुमार, शिक्षिका सीमा कुमारी, हिना तबस्सुम, आशा कुमारी, कमलेश कुमार, रंजन कुमार तिवारी, उपेंद्र कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.