नई दिल्ली, फरवरी 22 -- हमास का नया प्रमुख कौन बनेगा, इसकी चर्चा इन दिनों जोरों पर है। खबर है कि हमास अब अपने नए नेता के चयन के अंतिम चरण में पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमास के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख (समूह के सर्वोच्च नेता) के पद के लिए मुख्य मुकाबला खालिद मेशाल और खलील अल-हय्या के बीच है। एएफपी के अनुसार, फिलिस्तीनी इस्लामी आंदोलन अब नए नेता के चुनाव के अंतिम दौर में पहुंच गया है, जिसमें दो प्रमुख उम्मीदवार इस पद के लिए मुकाबला कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि हमास ने हाल ही में एक नई शूरा परिषद का गठन पूरा कर लिया है, जो मुख्य रूप से धार्मिक विद्वानों वाली सलाहकार संस्था है, साथ ही एक नए राजनीतिक ब्यूरो का भी गठन किया गया है। दरअसल, 7 अक्टूबर 2023...