पटना, मार्च 5 -- Tejaswi Yadav at Nitish Kumar: नीतीश कुमार के राज्यभा जाने और बिहार में सत्ता परिवर्तन पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। कहा है कि बीजेपी ने '25 से 30 फिर से नीतीश' कहकर धोखा दिया। वे राजद के साथ होते तौ ऐसा नहीं होता। आरोप लगाया कि बिहार में महाराष्ट्रा मॉडल लाया जा रहा है। आरएसएस के एजेंडे के तहत बीजेपी ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है और जेडीयू को खत्म करना चाहती है। निशांत पर कहा कि राजनीति में उनका स्वागत है पर उन्हें याद रखना चाहिए कि बीजेपी ने उनके पिताजी के साथ क्या किया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड के बाहर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारी सहानुभूति सीएम नीतीश कुमार के साथ है। हम पहले से ही कहते रहे है...