हमारे शरीर, मन व आत्मा के बीच संतुलन रखता है योग: पूर्व मंत्री
अररिया, जून 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय कुर्साकांटा, कुआड़ी, बटराहा सहित अलग अलग जगहों पर12 वीं अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। बटराहा में आयोजित योगाभ्यास में पूर्व मंत्री सह सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक शामिल हुए। पूर्व मंत्री ने कहा कि योग हमारी प्राचाीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर हमें निरोग एवं स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। यह जीवन जीने की कला सिखाती है। मौके पर मोहन कुमार, युवा नेता जोशी मंडल, मो शाहजहां आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : स्वस्थ आयु के लिए योग का रहा उत्सवी नजारा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.