एटा, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहर विभाग की मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि महिलाओं को रोडवेज की बसों में फ्री यात्रा की सौगात दे रहें हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से महिलाओं को रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक अपने एक सहयात्री के साथ उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में निःशुल्क बस यात्रा करेगी। लोकमाता अहिल्याबायी निःशुल्क बस यात्रा के तहत 60 साल से ऊपर की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा की घोषणा की गई है। डीएम अरविन्द सिंह की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विधायकगण विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी एवं आशीष यादव, सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, एडीएम प्रशासन संगम लाल सहित ...