प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, संवाददाता। बाबा बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तीन दिवसीय हनुमंत कथा के दूसरे दिन बुधवार को अरैल घाट पर स्थित कथास्थल पर शाम पांच बजे पहुंचे। कथा के शीर्षक 'सुंदरकांड' के अंतर्गत उन्होंने बुधवार को 'व्यर्थ' शब्द के सामाजिक, राजनीतिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में विस्तार से बखान किया। धीरेंद्र शास्त्री ने शुरुआत हनुमानाष्टक की संगीतमयी प्रस्तुति से की, फिर अगले पल जय-जय राधा रमण हरी बोल, जय-जय राधा रमण हरी बोल से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया तो परिसर भक्ति से सराबोर हो चला।इस बीच धीरेंद्र शास्त्री बोले, कल दिव्य दरबार लगना है, आप लोग नारियल लेकर अइयो। यह भी पढ़ें- मंदिरों में भीड़, सड़कों पर तूफान, रामराज्य से भरा हिन्दुस्तान चाहिए, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार फिर बंधवा स्थ...