नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- AAP यानी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नेताओं को लेकर अलर्ट मोड में हैं। उन्होंने कहा है कि अब किसी को भी राज्यसभा भेजने से पहले पूरी तरह से जांच कर लेंगे। खास बात है कि राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, स्वाती मालीवाल समेत 7 राज्यसभा सांसदों पार्टी बदलकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। गोवा में उन्होंने कहा, 'अब तक हमारे चुने हुए नेताओं ने कभी किसी को भी धोखा नहीं दिया है।' उन्होंने कहा, 'गोवा में हमारे पास 2022 में दो विधायक थे। भाजपा को सिर्फ एक विधायक की जरूरत थी, लेकिन वो हमारे विधायकों को नहीं तोड़ पाए।'अब राज्यसभा किसे भेजेगी आप उन्होंने सांसदों को छोड़कर जाने को बड़ा सबक करार दिया है। केजरीवाल ने कहा, 'राज्यसभा के मामले में यह हमारे लिए सबक है। अब किसी को भी राज्यसभा भेजने से पहले हम उनक...