नई दिल्ली, जनवरी 10 -- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत की आजादी बहुत बड़ी कीमत पर मिली है। पीढ़ियों ने अपमान, विनाश और भारी नुकसान झेला। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र का पुनर्निर्माण करें और अपने मूल्यों, अधिकारों तथा विश्वासों पर आधारित एक मजबूत और महान भारत का निर्माण करें। 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग' के उद्घाटन समारोह में दिए गए भाषण में डोभाल ने कहा- यह स्वतंत्र भारत हमेशा से इतना स्वतंत्र नहीं रहा जितना आज दिखता है। हमारे पूर्वजों ने इसके लिए बहुत बड़े त्याग किए। उन्होंने भारी अपमान सहे, गहरी असहायता के दौर देखे। बहुत से लोगों को फांसी दी गई... हमारे गांव जला दिए गए। हमारी सभ्यता नष्ट हो गई। हमारे मंदिरों को लूटा गया और हम बेबस होकर देखते रहे। यह इतिहास हमा...