कोडरमा, नवम्बर 29 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ढाब रोड स्थित देवी मंडप धर्मशाला में संत कबीर के अनुयायियों द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संत कबीर राष्ट्र निर्माण संघ के अध्यक्ष स्वामी रणजीत साहेब ने प्रवचन में कर्म और उसके फल पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान का भाग्य भगवान नहीं, बल्कि उसके अपने कर्म तय करते हैं। इसलिए मनुष्य को अपने कर्मों को श्रेष्ठ बनाना चाहिए, ताकि उसके भीतर विराजमान ईश्वर को यह विश्वास हो कि वह नेक मार्ग पर है और उसके अच्छे कर्मों का फल अवश्य मिलेगा। वहीं, छत्तीसगढ़ से आई साध्वी शिखा साहेब जी ने गीता का व्याख्यान करते हुए कहा कि मनुष्य भगवान की खोज में मंदिर-मंदिर भटकता है, जबकि वह ईश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.