नई दिल्ली, अगस्त 25 -- महाराष्ट्र में वराह जयंती को लेकर कुछ विरोधी स्वरों के बीच राज्य के मंत्री नितेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सनातन धर्म को प्राथमिकता दी जाएगी और बच्चों को औरंगजेब जैसे ऐतिहासिक चरित्रों के बजाय हिंदू संस्कृति व परंपराओं के बारे में पढ़ाया जाएगा। राणे ने कहा, 'हमारे बच्चों को औरंगजेब के बारे में क्यों पढ़ना चाहिए? यह हिंदू राष्ट्र है। यहां हम सनातन धर्म के बारे में पढ़ाएंगे। हम पाकिस्तान या बांग्लादेश में जाकर यह नहीं पढ़ाएंगे। हमारे मुख्यमंत्री हिंदू समुदाय की बात सुनेंगे और सभी को वराह जयंती के बारे में पढ़ना होगा।' यह भी पढ़ें- क्या मनोज जरांगे ने फडणवीस की मां के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी? BJP हमलावर नितेश राणे ने यह भी कहा कि देश में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की ओर से बनाया गया स...