मऊ, दिसम्बर 25 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के बसियाराम स्थित कुष्ठ सेवाश्रम पर गुरुवार को समाजसेवी स्व. प्रभुनाथ त्रिपाठी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय सहित अन्य उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान जरुतमन्द गरीबों को कंबल वितरण किया गया। कंबल पाते ही सभी के चेहरे पर मुस्कान छा गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुलायची देवी ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि स्व. प्रभुनाथ त्रिपाठी के मृदुल स्वभाव के सभी कायल थे। वे हम सबके प्रेणास्रोत थे। उन्होंने ने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किया। वे कुष्ठ रोग दूर करने का संकल्प लेकर रोगियों का हमेशा...