प्रमुख संवाददाता, मार्च 2 -- नगीना से सांसद और चंद्रशेखर आजाद ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रविवार को मेरठ पहुंचे चंद्रशेखर ने कहा कि दुनिया में सुपर पावर बनने की होड़ मची है। अमेरिका कभी किसी देश के राष्ट्रपति को उठा लाता है तो कभी किसी राष्ट्र को धमकाता है। ईरान उनकी धमकियों के आगे नहीं झुका, इसलिए उस पर हमला किया गया।सियासी मतभेद हैं, लेकिन देश से बढ़कर कुछ नहीं उन्होंने कहा कि भारत को कमजोर समझने की भूल कोई न करे। हमारे यहां राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन देश की मिट्टी पर आंच आई तो एक-एक नौजवान मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार खड़ा मिलेगा। चाहे अमेरिका हो, चीन, पाकिस्तान या इजरायल-किसी को यह गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि वह भारत को कुचल सकता है। उन्होंने कहा कि यह वही भारत है जिसने अंग्...