लखनऊ, जुलाई 6 -- मेरी पत्नी की हालत बहुत बिगड़ रही है। अब सामान्य प्रसव मुमकिन नहीं लग रहा है। सिजेरियन कर दीजिए। इसके लिए हमारा पूरा परिवार तैयार है। यह बात सुनकर वार्ड में तैनात डॉक्टर का गुस्सा भड़क उठा। डॉक्टर बोली हमारे यहा इस वक्त सिजेरियन के लिए स्टाफ नहीं है। आप चाहे तो मरीज को दूसरे अस्पताल ले जा सकते हैं। वार्ड में प्रसव के बाद शिशु की मौत ने लोकबंधु राजनारायण अस्पताल के गायनी विभाग की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में आ गई है। परिवारीजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की हीलाहवाली के कारण समय पर ऑपरेशन नहीं हो सका और वार्ड में ही प्रसव कराया गया। फर्श पर गिरने से नवजात शिशु की जान चली गई। उनका यह भी आरोप है कि जब संबंधित डॉक्टर का नाम पूछा गया तो अस्पताल का कोई भी कर्मचारी जानकारी देने को तैयार नहीं हुआ。

घटना की परिस्थितियाँ ...