रांची, मार्च 22 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। अनगड़ा के तुरुप हेसल में रविवार को उदय विद्या निकेतन का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू व पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने इसका उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में साथ विद्यालय के सचिव संतोष महतो, प्रेमचन्द महतो,अनगड़ा के जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, अनुराधा मुंडा उपस्थिति थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य के सफलता की पहली सीढ़ी हैं। शिक्षा ही जीवन है। शिक्षा कौशल, आदतों और नैतिक मूल्यों को निखारती है। इस विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न पर आधारित शिक्षा दी जाएगी। विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वर्तमान में प्री-नर्सरी से कक्षा सात तक की पढ़ाई होगी। मौके पर मीणा देवी, शशिकला देवी, कृष्णा महतो, मुख...