हमारे दोनों विधायकों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया : दीपांकर
रांची, जून 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार प्रणव झा को भाकपा-माले विधायकों द्वारा समर्थन नहीं मिलने के कांग्रेस प्रभारी के.राजू के आरोप पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने भी पलटवार किया है। दीपांकर ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स में एक पोस्ट के माध्यम से कहा कि राज्यसभा वोटिंग को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच हम पूरी जिम्मेदारी के साथ सभी को भरोसा दिलाते हैं कि हमारे दोनों विधायकों ने पहले से तय निर्णय के मुताबिक कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में वोट दिया। हमारे दो वरिष्ठ नेताओं हलधर महतो और गीता मंडल ने पार्टी विधायक अरूप चटर्जी और चंद्रदेव महतो द्वारा डाले गए वोटों की विधिवत पुष्टि की। विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि बड़े दल अच्छी तरह से सफाई देकर निकल जाते हैं। छोटे दलों पर आरोप लगाते हैं। हकीकत यही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.