बेगुसराय, अप्रैल 11 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। कोरियामा पंचायत भवन में छात्र एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम का आयोजन पंचायत के मुखिया अशोक कुमार के द्वारा किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख अमोल देवी, एसडीएम बखरी सन्नी कुमार सौरभ, बीडीओ विकास कुमार, बीपीआरओ समीक्षा झा, बीएओ ओम प्रकाश यादव थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। एसडीएम ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। मेधावी छात्र को अपने लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इसके लिए अधिक से अधिक तक समय पढ़ने की जरूरत पड़ती है। इससे पूर्व कार्यक्रम में एसडीएम के द्वारा पंचायत के माध्यमिक प्लस टू विद्यालय कोरियामा के इंटर में प्र...