बगहा, मार्च 12 -- राजस्व कर्मचारियों से 68 प्रकार के कार्यों को कराया जाता है,फिर भी वेतन अधीनस्त समेत अन्य से कम है। भूमि संबंधी कार्यों के साथ राजस्व कर्मचारियों से विधि व्यवस्था, परीक्षा ड्यूटी समेत कई कार्य कराए जाते हैं। अपने के साथ उन्हें कृषि समेत अन्य विभागों के भी काम करने पड़ रहे हैं। फार्मर रजिस्ट्रेशन में राजस्व कर्मचारियों को ही अधिक जिम्मेवारी निभानी पड़ी थी, जबकि यह कृषि विभाग का काम था। पश्चिम चंपारण जिले में 303 पंचायत के अलावे, एक नगर निगम, तीन नगर परिषद और तीन नगर पंचायत है। जहां एक तिहाई राजस्व कर्मचारियों के जिम्मे भूमि संबंधी काम हैं। एक-एक राजस्व कर्मचारियों के जिम्मे 4 से 5 हल्का का प्रभार है। दाखिल खारिज, परिमार्जन, ऑनलाइन, के अलावे आपदा से लेकर विभिन्न विभागों के जांच प्रतिवेदन का कार्य कराया जाता है। कार्यों के ...