हमारे और योगी जी के बीच में कोई दीवार नहीं है, मुख्यमंत्री वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये संगठन नेतृत्व तय करेगा। हमारे और योगी जी के बीच में कोई दीवार नहीं है। लोगों ने कोशिश की दीवार खड़ी करने की लेकिन हम मिलकर काम कर रहे हैं। केशव प्रसाद ने कहा कि पार्टी जो काम देगी वो जिम्मेदारी से करूंगा। जब तक कुछ नया तय नहीं होता तब तक जो चेहरा था, जो है, वही रहेगा। उन्हीं के नेतृत्व में 2027 का चुनाव लड़ेंगे। केशव प्रसाद ने इस दौरान सपा प्रमुख पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश का सत्ता में आना यानि यूपी में तबाही को निमंत्रण देना। चुनाव लड़ने के सवाल पर केशव बोले कि चुनाव तो लड़ूंगा ही। संगठन जहां से तय करेगा वहां से चुनाव लड़ूंगा। किस सीट से लड़ेंगे, इस पर केशव प्रसाद बोले कि अभी तो मैं अपने को 403 सीटों का प्रत्याशी मानता हूं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.