औरैया, फरवरी 18 -- औरैया, संवाददाता। नगर संसाधन केंद्र में बुधवार को विकासखंड स्तरीय हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बाल वाटिका और कक्षा एक के बच्चों की सामूहिक शिक्षा तथा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और शिक्षकों के बेहतर समन्वय से बच्चों को निपुण बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। नगर क्षेत्र के निपुण बच्चों व अच्छा कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक कठेरिया और डीसी प्रशिक्षण सौरभ गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान टीएलएम टीचर्स लर्निंग मैटेरियल का प्रदर्शन भी किया गया। कक्षा एक व दो के निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सीडीपीओ अभिषेक कठेरिया ने कहा कि एक ही परिसर में संचालित आंगनवाड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.