बाराबंकी, मार्च 14 -- दरियाबाद। ब्लाक संसाधन केंद्र पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष दिलीप मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। संविलयन विद्यालय जेठौती कुर्मियान की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को गति दी। स्वागत गीत आदि बच्चों ने पेश किया। कार्यक्रम में बीइओ मनीराम वर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बाल विकास व बेसिक शिक्षा के मध्य संबंध स्थापित करते हुए 3 से 6 वर्ष के बच्चों को आगामी सत्र में कक्षा एक में प्रवेश के लिए तैयार करना है। कार्यक्रम में टीएलएम की प्रदर्शनी लगाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...