देवरिया, फरवरी 6 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा ब्लॉक संसाधन केंद्र पर गुरुवार को हमारे आंगन, हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों और परिषदीय विद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाना था। इस दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पथरदेवा नगर पंचायत के चेयरमैन कमलेश सिंह क्रांति व खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि हमारे आंगन हमारे बच्चे पहल का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी और परिषदीय विद्यालयों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करना है। उन्हो...