रांची, अप्रैल 5 -- राहे, प्रतिनिधि। हमारी पारंपरिक संस्कृति ही हमारी पहचान है, इसे सहेजते हुए विकास की ओर बढ़ना जरूरी है। यह बात भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो ने कही। सताकी गांव स्थित पुराना अखाड़ा में शनिवार रात एकदिनी सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ, जो रंगारंग कार्यक्रमों के साथ देर रात तक चलता रहा। महोत्सव में नागपुरी ऑर्केस्ट्रा, कुड़माली झूमर, बॉलीबॉल प्रतियोगिता और मुर्गा लड़ाई जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में नागपुरी कलाकार पवन रॉय की टीम, निशिकांत महतो की टीम, कैलाश जैक्शन व शिवानी डांस ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक देर रात तक झूमते रहे। मुख्य अतिथि विनय महतो, जिप सदस्य बादल महतो, उप प्रमुख व मुखिया ने कहा कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है, जिसे संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.