सीतामढ़ी, मई 18 -- हरिकांत सिंह,शिवहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शिवहर शहर के एक उत्सव हॉल के सभागार में प्रमुख जन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संध के उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत प्रचारक रवि शंकर सिंह विषयेन ने कहा कि संघ भारत की प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण को राष्ट्र की प्रगति का आधार मानता है। उनकी दृष्टि में 'भारत' केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक इकाई है। यह भी पढ़ें- युवा सम्मेलन में बताईं शारीरिक क्षमता विकसित करने वाली गतिविधियांसंघ की यात्रा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विगत 100 वर्षों से राष्ट्र साधना एवं सेवा कार्य में कार्यरत है। यह यात्रा समाज के सहयोग तथा आशीर्वाद से प्रेरणादाई बनी हुई है। कहा कि समाज के सामूहिक पुरुषार्थ से सामान्य नागरिकों में राष्...