हमीरपुर, फरवरी 3 -- मौदहा, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्राओं ने हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता, धरोहर पर नाटकों के साथ-साथ अनेक लोकगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। कालेज की प्रधानाचार्य अंजली प्रिया गौतम ने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता धरोहर एक सशक्त हिंदी मुहावरा है। जो भारत की समृद्ध और विविध परंपराओं का जश्न मनाता है। इसमें प्राचीन स्मारक, कला, रीति-रिवाज, मूल्य और सामाजिक शिष्टाचार शामिल हैं। जो इस बात पर जोर देते हैं कि ये हमारी पहचान, हमारा गौरव और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी जिम्मेदारी का आधार हैं। इस दौरान विद्यालय की तरफ से आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को बैग वितरित किए गये। छात्राओं को प्रमाण पत्...