तेहरान, सितम्बर 7 -- मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने के बीच ईरान ने सोमवार को अमेरिका को साफ चेतावनी दी है कि उसकी किसी भी संपत्ति पर नया हमला हुआ तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। यह बयान हाल के दिनों में दोनों पक्षों के बीच हमलों के आदान-प्रदान के बाद आया है। इससे तेल कीमतें छह सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबाफ ने कहा कि हमारी संपत्तियों पर हमला करोगे तो तुम्हें भी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे और अमेरिकी तेल-गैस हितों को जवाबी कार्रवाई के प्रति संवेदनशील बताया। यह चेतावनी ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रजाई के रविवार वाले बयान के बाद आई। रजाई ने कहा था कि तेहरान आने वाले दिनों में खाड़ी में नए प्रतिबंधित क्षेत्र की घोषणा करेगा और होर्मुज से गुजरने वाले नए शिपिंग कॉरिडोर के...