नई दिल्ली, अगस्त 14 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान को खूब लताड़ा। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि हमारी जीवनरेखा का पानी हमसे छीन लिया गया है। ये हमारी नदियां हैं और इन पर पहला अधिकार हमारा था। उमर अब्दुल्ला ने कहा, 'पाकिस्तान खुद को कश्मीरियों का बड़ा हितैषी बताता है, लेकिन जब पानी का मुद्दा आता है तो उसकी यह सहानुभूति गायब हो जाती है। जब हमें अपनी ही नदियों के पानी का इस्तेमाल करने के अधिकार से वंचित किया गया, तब यह सहानुभूति कहां थी? हम सिंधु जल संधि का खामियाजा तभी से भुगत रहे हैं।' यह भी पढ़ें- 'बहुत होनहार युवा हैं', समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सिंधु जल संधि फिलहाल निलंबित है और इसे निलंबित ही रहना चाहिए, ताकि हम अपने पानी का उ...