पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। सोसायटी फॉर द प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ (स्पिक मैके) के तत्वावधान में पुष्प इंस्टीयूट में संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व प्रसिद्ध संतूर वादक पं. अभय रूस्तम सोपोरी ने संतूर प्रस्तुति दी। युवाओं के बीच शास्त्रीय संगीत, लोक कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किये गये कार्यक्रम में पंडित सोपोरी ने संतूर के द्वारा अलाप, जोड़, झाला, पखावज व तबले के साथ संगत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ आये तबला वादक उजीत उदय कुमार, पखावज वादक चंचल सिंह व तानपुरा वादक पौशाली दत्ता की संगत ने समां बांध दिया। वहीं पं. सोपोरी ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति के अमूर्त पहलुओं, मूल्यों, शिल्प लोक कला व शास्त्रीय कला से परिचित कराते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.