कोडरमा, फरवरी 6 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में संचालित तीनों टैक्सी स्टैंड इन दिनों यात्रियों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बने हुए हैं। तीनों स्टैंड मुख्य सड़क के किनारे संचालित हो रहे हैं, जहां वाहन चालक सवारी बैठाने व उतारने के दौरान सड़क पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे न केवल आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है, बल्कि यात्रियों और राहगीरों की जान भी जोखिम में पड़ रही है। हिन्दुस्तान की ओर से गुरुवार को आयोजित संवाद के दौरान बाजार के लोगों ने कहा कि डोमचांच टैक्सी स्टैंड को शहर से हटानेवाले को इस बार पंचायत का अध्यक्ष चुनेंगे। लोगों ने बताया कि इस बार किसी के झांसे में नहीं आएंगे। डोमचांच चौक विजय होटल के समीप से कोडरमा-तिलैया की ओर बड़ी संख्या में टेंपो का संचालन होता है। यहां टेंपो, टोटो तथा गिरिड...