सीकर, फरवरी 8 -- राजस्थान के सीकर में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा से सात बार के विधायक रह चुके और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक मंच साझा किया। कार्यक्रम में मौजूद लोग उस वक्त मुस्कुराते दिखे जब संबोधन के दौरान राठौड़ ने डोटासरा की तारीफ की। राठौड़ ने कहा कि हमारी दोस्ती पूरा राजस्थान जानता है। इस दौरान डोटासरा भी मुस्कुरा रहे थे। शनिवार को सीकर में शेखावाटी के रत्न सीजन-2 का आयोजन हुआ। यहां चुरु से पूर्व विधायक और भाजपा के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा जब शेखावाटी की बात आती है तो सालासर की बात आती है, खाटू श्याम की बात आती है... यह देवों की धरती है। इसके कण-कण में मान-मर्यादा का इतिहास है, त्याग-तपस्या का इतिहास है। शेखावाटी की बात आत...