हमारी दलीलों को ठीक से सुना तक नहीं गया; MP RS चुनाव में नामांकन रद्द होने पर क्या बोलीं कांग्रेस प्रत्याशी नटराजन
भोपाल, जून 9 -- मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले चुनाव में मंगलवार शाम को उस वक्त नाटकीय मोड़ आ गया, जब कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया गया। उन पर शपथपत्र में अपने खिलाफ दर्ज एक FIR की जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन अधिकारी ने यह ऐक्शन लिया। उधर राज्यसभा की रेस से इस तरह बाहर होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नटराजन ने कहा कि एक ऐसे नोटिस के आधार पर मेरा नामांकन रद्द किया गया, जिस पर अभी तक संज्ञान तक नहीं लिया गया था। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नोटिस के खिलाफ उनकी दलीलों को रिटर्निंग ऑफिसर ने ठीक से सुना तक नहीं। नटराजन ने अपने खिलाफ हुए इस ऐक्शन को लोकतंत्र की हत्या करार दिया, और कहा कि अब यह 'वोट चोरी' का मामला नहीं रहा, बल्कि 'सीट चोरी' का मामला बन गया है। इस बारे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.