बिहारशरीफ, मार्च 7 -- हमारी चुप्पी से ही महिलाएं हो रहीं प्रताड़ित, डरें न सहें- करें प्रतिकार महिलाओं और युवतियों को उनके हक और अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर में निकली रैली महिला एवं बाल विकास निगम के अधिकारी और किशोरी रैली में हुए शामिल फोटो: रैली केके 04: अस्पताल रोड में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता रैली में शामिल छात्राएं। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को बिहारशरीफ अस्पताल रोड में महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकली। रैली में महिला एवं बाल विकास निगम के अधिकारी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, किशोरियां और छात्राएं शामिल हुईं। रैली में तख्तियां लेकर महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता का संदेश दिया। आईस...