नई दिल्ली, जनवरी 26 -- 'बार काउंसिल ऑफ इंडिया' (BCI) के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत को चिट्ठी लिखकर केरल हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश द्वारा राज्य बार काउंसिल चुनाव को लेकर की गई ''बेबुनियाद और अनुचित'' मौखिक टिप्पणियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। 26 जनवरी को लिखे पत्र में बीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि ये टिप्पणियां केरल बार काउंसिल चुनावों के लिए निर्धारित नामांकन शुल्क को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते समय की गईं, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स और अन्य अदालतों को चुनाव संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई करने से रोकने के लिए बाध्यकारी निर्देश जारी किए थे। पत्र में लिखा गया है, ''बीसीआई न्यायिक प्रणाली के कुछ हिस्सों में होने वाली ज्यादतियों, चूक और कुप्रथाओं से भलीभांति अवगत है। फिर भी, इसने न्याय...