हमारी कुशलता को शिक्षा बढ़ाती है : पूर्व कुलपति
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गांधी कहने वाले नहीं करने वाले थे। यदि एक तोला सोना और एक तोला आचरण में चुनना होता तो गांधी आचरण को चुनते। हमारी कुशलता को शिक्षा बढ़ाती है। गांधी दृष्टि संवाद को बहुत महत्वपूर्ण मानती है। यह बातें बहुद्देशीय प्रशाल में बुधवार को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विवि के पूर्व कुलपति प्रो. कृष्ण कुमार सिंह ने कही। वे टीएमबीयू के पीजी गांधी विचार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर का संदेश सुनाया गया। अतिथियों का स्वागत विभाग के हेड और आयोजन संयोजक डॉ. अमित रंजन सिंह ने किया। विषय प्रवेश आयोजन सचिव डॉ. उमेश प्रसाद नीरज ने कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी कुलपति प्रो....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.