सोनभद्र, सितम्बर 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में बुधवार से नौवां राष्ट्रीय पोषण माह शुरू हो गया। हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम पर चलने वाला यह अभियान आठ अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के पोषण के साथ ही बाल विकास, मातृ स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री के सुपोषित भारत के विजन को साकार करने के लिए पोषण माह को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और बाल विकास से जुड़ी सामुदायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने पर विशेष जोर रहेगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज: राष्ट्रीय पोषण माह का वर्चुअल शुभारंभ, 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगा पोषण अभियान उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आहार ...