शामली, सितम्बर 9 -- शामली। नौवें राष्ट्रीय पोषण माह का बुधवार को शुभारंभ हुआ। वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री ने हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के साथ पोषण माह का शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट शामली में एनआईसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे डीएम आलोक यादव, सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने देखा और सुना। इसके बाद डीएम ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रैली को रवाना किया। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली रैली बच्चों के भविष्य पर ध्यान उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा को महत्वपूर्ण बताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से पोषण के साथ-साथ बच्...