भागलपुर, अप्रैल 29 -- भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय परिसर में मंगलवार की शाम 4.05 बजे नकाबपोश अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की सभापति के चैंबर में गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू को भी गोली मारी। उनकी हालत गंभीर है। कार्यपालक पदाधिकारी को तीन गोली मारने की बात सामने आई है। गोली उनके सिर में मारी गई। सभापति को दो गोली मारी गई है जो उनके सिर व सीने में फंसी है। भाजपा से जुड़े सभापति को मायागंज अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद देर शाम पटना रेफर कर दिया गया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। इस गोलीबारी के वक्त स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य संजय चौधरी ईओ के दफ्तर में ही मौजूद थे। संजय चौधरी ने बताया कि घटना के समय मैं कार्यपालक पदाधिकारी के चैंबर में ही मौजूद था। नकाबपोश तीन बदमाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.