कटिहार, मई 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सरकारी विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई और अभिभावकों की भागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को जिले के 1365 प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता को लेकर खुलकर चर्चा हुई। समग्र शिक्षा अभियान के निर्देश पर आयोजित इस विशेष संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यालयों में सुबह से ही अभिभावकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। कई विद्यालयों में बच्चों ने स्वागत गीत, सांस्कृतिक ...