गोपालगंज, मई 10 -- कुचायकोट। विभिन्न प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति, स्वास्थ्य, पोषण एवं सर्वांगीण विकास को लेकर अभिभावकों को जागरूक करना था। संगोष्ठी के दौरान शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच बच्चों के शैक्षणिक विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर दिया गया जोर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और परिवार की भूमिका उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलबनवा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय औ...